Wednesday, February 25, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की सूची, मथुरा-वृंदावन से प्रदीप माथुर...

कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की सूची, मथुरा-वृंदावन से प्रदीप माथुर फिर बने प्रत्याशी


मथुरा। कांग्रेस पार्टी ने यूपी विधानसभा के 125 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रदीप माथुर के घोषित किए गए हैं। जबकि मथुरा जिले की दो और विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम सूची में घोषित किए गए हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से दीपक चौधरी और बल्देव विधानसभा क्षेत्र से विनेश सनवाल प्रत्याशी बनाए गए हैं। आपको बता दें कि इस बार कांग्रेस द्वारा की गई प्रत्याशियों की सूची में 50 महिलाओं को भी स्थान दिया गया हैँ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments