Friday, May 3, 2024
HomeUncategorizedविधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना को दृष्टिगत रखते हुए दिनाँक 10.03.2022 को...

विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना को दृष्टिगत रखते हुए दिनाँक 10.03.2022 को मंडी समिति तथा आसपास के क्षेत्र की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से संचालित होगी…..

प्रेस नोट

एडवाइजरी/यातायात व्यवस्था

विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना को दृष्टिगत रखते हुए दिनाँक 10.03.2022 को मंडी समिति तथा आसपास के क्षेत्र की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से संचालित होगी…..

  1. मंडी समिति में प्रवेश व निकास हेतु केवल मुख्य द्वार का ही प्रयोग किया जाएगा।
  2. मतगणना में आने वाले प्रत्याशियों, एजेंट के सभी प्रकार के वाहन तथा पुलिस एवं सभी विभागों के कर्मचारियों के चार पहिया वाहन सौंख रोड पर सड़क किनारे पार्क किए जाएंगे।
  3. एनएच 19 के ऊपर तथा मंडी के सामने सर्विस रोड पर कोई वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।
  4. जय गुरुदेव की ओर से मंडी समिति की ओर सर्विस रोड पर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  5. मथुरा शहर से सौंख रोड पर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
  6. गोवर्धन चौराहे की ओर से सर्विस रोड पर मतगणना में जाने वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई अन्य वाहन नहीं जाएगा।
  7. सौख की ओर से आने वाले सभी वाहन पाली खेड़ा चौराहे से डायवर्ट होकर गोवर्धन चौराहे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  8. मथुरा शहर से सौख की ओर जाने वाले सभी वाहन गोवर्धन चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  9. मतगणना में आने वाले ARO व उनसे ऊपर के अधिकारियों के चार पहिया वाहन के अतिरिक्त अन्य चार पहिया वाहन मंडी समिति में प्रतिबंधित रहेंगे।
  10. मतगणना में लगे सभी विभागों के कर्मचारियों व मीडिया के दो पहिया वाहन(स्कूटर/मोटरसाइकिल) से प्रवेश कर सकेंगे। ये स्टेट बैंक के पास पार्क किये जायेंगे।
  11. कृष्णा नगर बिजली घर तिराहे से मंडी चौराहे की ओर जाने वाले सभी चार पहिया वाहन, टैम्पो, ई-रिक्शा इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे। इन सभी वाहनों को गोवर्धन चौराहे की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

नोट:- एम्बुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन उपरोक्त प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments