Sunday, May 4, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़जन्माष्टमी पर गायों को लगाया विशाल छप्पन भोग

जन्माष्टमी पर गायों को लगाया विशाल छप्पन भोग

  • गाय, गोपाल, ग्वाल और गौसेवा धाम
  • गौ सेवा धाम में मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
  • पंचगव्य से बनाया कान्हा के जन्म का केक

मथुरा। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ब्रज की धरा पर भगवान श्री कृष्ण माता देवकी तथा वसुदेव के यहाँ अवतरित हुये। जब से इस पावन दिवस को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। योगीराज श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर प्रसिद्ध भागवत कथा वाचिका पूज्या देवी चित्रलेखा जी के गौ सेवा धाम हाँस्पीटल में चल रहे श्री श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चतुर्थ दिवस में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

गौसेवा धाम ने गौवंश हेतू हरी सब्जिया, कुन्टलों ताजा फल, व अन्य पौष्टिक व्यंजनों के विशाल भंडारे का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम देवी चित्रलेखा जी ने भगवन लड्डू गोपाल जी का अभिषेक किया, बाद में श्री कृष्ण की प्रिय गौमाता को मीठा दलिया, ताजी सब्जियाँ, रोटी, विभिन्न प्रकार के फल, दालें, बताशे तथा हरे चारे का भोग लगाया गया। इस समस्त कार्यक्रम में एक विशेष प्रकार का पंचगव्य से निर्मित केक भी तैयार किया गया, वर्तमान में गौसेवा धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है तथा जन्माष्टमी का पर्व होने से समस्त वातावरण और भी दिव्य हो गया। वेदपाठी ब्राहम्णों के स्वस्तिवाचन तथा गौमाताओं की उपस्थिति से समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया।

गौसेवा धाम हाँस्पीटल विगत 10 वर्षों से असहाय, लाचार तथा दुर्घटनाग्रस्त गौंवश व अन्य जीव-जन्तुओं का निःशुल्क उपचार कर रहा है। घायल गायों के घावों को भरकर गौसेवा धाम सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा कीर्तिमान बना चुका है। अब तक कई हजार जीव-जन्तु यहाँ चिकित्सा सेवा ले चुके हैं तथा कई असहाय जीवों को यहाँ आश्रय भी प्रदान किया गया है।
समस्त कार्यक्रम में होडल नगर पालिका के अध्यक्ष श्री शीशपाल एवं गौ सेवा धाम के अध्यक्ष पंडित टीकाराम स्वामीजी के साथ सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments