Thursday, April 25, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)राधा कृष्ण की पावन भूमि श्रीधाम वृन्दावन में धूमधाम के साथ मनाया...

राधा कृष्ण की पावन भूमि श्रीधाम वृन्दावन में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ठाकुर श्री रामरघुनाथ जी का जन्मोत्सव

श्रीधाम वृन्दावन में मर्यादा पुरुषोत्तम राघवेन्द्र सरकार भगवान श्री रामजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 30 मार्च चैत्र शुक्ल नवमी गुरुवार को पुराना बजाजा स्थित अलवर कुंज में विराजमान प्राचीन ठाकुर रामरघुनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
महोत्सव की जानकारी देते हुए सेवायत श्री चन्द्र मोहन भट्ट, ने बताया कि प्रातः 07 बजे मंगला आरती के पश्चात भगवान श्री रामरघुनाथ जी महाराज के विग्रह का वैदिक विधि विधान के साथ पंचामृत दूध,दही,घृत,शहद,व शर्करा से महाभिषेक कराया जाएगा और सुगंधित पुष्पों के जल से स्नान कराया जाएगा इस अवसर पर वैदिक विद्वानों द्वारा पुरुष शुक्त का सस्वर पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात ठाकुर श्री रामरघुनाथ जी महाराज को मनोहारी आकर्षक पोशाक धारण कराई जाएगी और रत्न जड़ित स्वर्ण आभूषण धारण करवाए जाएंगे मध्यान्ह 01बजे शंख, घण्टा, घड़ियाल की गगन भेदी ध्वनि के साथ “भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी” के भक्ति भाव पूर्ण वातावरण में भगवान ठाकुर श्री राघवेन्द्र सरकार राम रघुनाथ जी महाराज की परम्पराओं के अनुसार जन्मोत्सव महाआरती के दर्शनों का श्रद्धालु भक्तों को लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि 1.30 बजे से प्रसादी भंडारे का आयोजन होगा और सायं 04 बजे से रात्रि 08 बजे तक अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक पवन चतुर्वेदी व्यास द्वारा भजन संध्या एवं सामूहिक,सस्वर, संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें मथुरा महानगर के गणमान्य नागरिकों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। रात्रि 08 बजे ठाकुर श्री रामरघुनाथ जी महाराज की भव्य महाआरती के दर्शन होंगे।
मंदिर के सेवायत चन्द्रमोहन भट्ट, कार्यक्रम संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, मृदुल भट्ट,आयुष भट्ट, अभिषेक भट्ट एवं तरुण नागर, अरुण नागर वरुण नागर , रविकांत शर्मा, संजय वर्मा,कुश राजपूत आदि ने सभी रामभक्त श्रद्धालुओं से महोत्सव में उपस्थित होकर आनंद लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments