Friday, May 3, 2024
Homeशिक्षा जगतके.डी. मेडिकल कॉलेज के मेधावी एमबीबीएस छात्र-छात्राएं सम्मानित

के.डी. मेडिकल कॉलेज के मेधावी एमबीबीएस छात्र-छात्राएं सम्मानित

रजत कुमार सिंह और रंजना चौधरी ने जीते सबसे अधिक मेडल

मथुरा। गुरुवार को एक गरिमामय समारोह में के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के सभागार में प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका, उप प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार, डॉ. श्याम बिहारी शर्मा, डॉ. वी.पी. पांडेय, डॉ. मंजू पांडेय, डॉ. गगन दीप कौर, डॉ. अमित जैन, डॉ. प्रणीता सिंह आदि के करकमलों से 2017 के लगभग 50 मेधावी एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस समारोह में रजत कुमार सिंह और रंजना चौधरी ने सबसे अधिक मेडल जीतकर अपनी मेधा का परिचय दिया। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका ने अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं से कहा कि आप लोग अब चिकित्सक बन चुके हैं। चिकित्सा का क्षेत्र समाज की सेवा के लिए जाना जाता है। हम उम्मीद करते हैं कि आप लोग अपने माता-पिता, परिवार और समाज की न केवल सेवा करेंगे बल्कि एक अच्छे चिकित्सक के रूप में ख्याति अर्जित करेंगे। उप-प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को सही दिशा मिले तो वे कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप अच्छे चिकित्सक बनें तथा पैसे के पीछे न भागें। यदि आप मरीजों और समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का अच्छे तरीके से पालन करते हैं तो आपको धन-वैभव सबकुछ हासिल होगा।
विशेषज्ञ शल्य चिकित्सक डॉ. श्याम बिहारी शर्मा ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे अनुशासित जीवन जिएं। जीवन में प्रतिस्पर्धा का कभी अंत नहीं होता। जो टॉपर आए हैं उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में भी एक विशेष मुकाम हासिल करना चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि एमबीबीएस करने के बाद परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति आपकी जवाबदेही बढ़ चुकी है। उम्मीद है कि आप लोग सेवाभाव को ही अपना मूलमंत्र मानेंगे।
संस्थान प्रमुखों के सम्बोधन के बाद करतल ध्वनि के बीच मेधावियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में रजत कुमार सिंह, संजना चौधरी, रितु जैन, मनप्रीत कौर, ध्रुव कुमार जैन, सृष्टि गुलाटी, सोहा रानावत, सवरीन अंजुम, अमन गुलेरी, रिपनदीप कौर, साक्षी गौर, मल्लीपति कनका महालक्ष्मी रेशमा, श्रुति भारद्वाज, आकांक्षा गुप्ता, चेतांशा गुप्ता, निकिता शर्मा, मेहुल पटेल, चिराग बजाज, अभिनव जौहरी, माधवी त्रिपाठी, शाम्भवी टंडन, पूजा यादव, शिवानी, प्रीति, आस्था, अभिषेक पांडेय, शुभ्रज्योति गुहा, संजीत सिंह, एकता आर्य, मनप्रीत कौर, बिधुभूषण राउल, शशांक सिंह, दीक्षा गोयल, शिमोना असलम, गौरव दीक्षित, अरुषि श्रीवास्तव, नेहा चौधरी, अदिति चौबे, प्रियंका, देवल ठाकुर, रिशिका बजाज, अभिलक्ष बलोदा, चारु अग्रवाल, प्रत्यक्ष कौशिक, मुदित गुप्ता, नंदिनी सिंह, ममता गंगवार, पूजा रावत, अरुण सारस्वत शामिल हैं। लगन और परिश्रम को मिले सम्मान के बाद छात्र-छात्राओं ने प्राध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मेडल और सम्मान उन्हें आगे बढ़ने में प्रोत्साहन का कार्य करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments