Tuesday, March 31, 2026
Homeशिक्षा जगतआओ तुम्हें चाँद पर ले जायें, प्यार भरे सपने सजायें, चंद्रयान 3...

आओ तुम्हें चाँद पर ले जायें, प्यार भरे सपने सजायें, चंद्रयान 3 की सफलता पर मनाया जश्न

वृंदावन। हैरिटेज पब्लिक स्कूल के किड्स किंगडम विंग के बच्चों ने चन्द्रयान-3 की चाँद पर सफल लैंडिंग का जश्न मनाया।

कक्षा प्लेग्रुप से लेकर कक्षा केजी के लगभग 350 नौनिहालों ने अपनी अध्यापिकाओं के साथ चन्द्रयान-3 और चन्द्रमा का मॉडल लेकर आओ तुम्हें चाँद पर ले जायें, प्यार भरे सपने सजायें… गीत पर नृत्य किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा ने इस सफलता को राष्ट्र का गौरव बताते हुए, इसे भारत के तकनीक अनुसंधान में मील का पत्थर कहा।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्रा समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments