Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़स्कूली बच्चियों को पुलिस ने किया प्रोत्साहित, महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा...

स्कूली बच्चियों को पुलिस ने किया प्रोत्साहित, महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा पर जोर दिया

महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा की दिशा में कार्य करने को बताए उनके अधिकार

रिपोर्ट – कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन. मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पुलिस ने एक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके हक और सुरक्षा संबंधित नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया. जिसमें महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ राम मोहन शर्मा ने किया. उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ती अभियान के बारे में जानकारी देते हुए किसी विपरित परिस्थिति में मदद के लिए जारी शासन की हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा की अन्याय को सहने से अपराधियों के मनोबल को बल मिलता है। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन और अन्य कानूनी जानकारी दी गई.

चौकी प्रभारी महिला ऋतु यादव ने कहा कि समाज में फैले असुरक्षा की भावनाओं के कारण महिलाएं व बालिकाएं सशंकित व सहमी हुई हैं। हमें इसी डर को समाप्त करना होगा। क्योंकि पुरुष-स्त्री दोनों को बराबर का अधिकार है इसलिए इस लड़ाई को दोनों को मिलकर लड़ना होगा।

तहसीलदार अजीत कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरी बाजपेयी ने कहा की देश की उन्नति में महिलाओं का विशेष योगदान है। आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। हर कदम पर पुरुषों का साथ देते हुए देश के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए महिलाओं को शिक्षित होना बेहद जरूरी है। यदि महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज भी शिक्षित व सभ्य होगा। विपरित परिस्थिति में मदद के लिए जारी शासन की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पुलिस की मदतो ले सकते हैँ पुलिस हर समय विपरित परिस्थिति में मदद को तैयार है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments