Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedबिजली गिरने से मंदिर का गुम्बद क्षतिग्रस्त, विद्युत उपकरण जले

बिजली गिरने से मंदिर का गुम्बद क्षतिग्रस्त, विद्युत उपकरण जले

रिपोर्ट – राघव शर्मा

नंदगांव। कस्बा स्थित एक मंदिर के शिखर पर बिजली गिरने से गुम्बद क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली की वायरिंग समेत कई उपकरण भी खराब हो गए।
दोपहर करीब एक बजे बरसात के साथ बिजली भी कडकी। बम के विस्फोट जैसी तीव्र ध्वनि की आवाज आई। बरसाना रोड स्थित प्रेम पाठशाला मंदिर पर बिजली गिरने से शिखर का गुम्बद क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोग तेज आवाज सुनकर डर गए। मंदिर के महंत प्रेमदास ने बताया कि बिजली गिरने से मंदिर के शिखर पर फहर रही पताका जल गई। शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली के तार जल गए। इंन्वर्टर एवं अन्य विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments