Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedबाहरी होटलों की गंदगी पालिका क्षेत्र को बना रही कूड़ाघर, कूड़े के...

बाहरी होटलों की गंदगी पालिका क्षेत्र को बना रही कूड़ाघर, कूड़े के ढेर पर कार्य कर रहे देश के भविष्य

नगरपालिका कोसीकला क्षेत्र के निकासा क्षेत्र में संचालित स्कूलों के आसपास पड़ा कूड़े का ढेर स्कूल संचालकों सहित स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले छात्रों के लिए लगातार नासूर बनता जा रहा है। कूड़े के ढेर पर ओर कूड़ा एकत्र करने के लिए निकासा क्षेत्र के स्थानीय व्यक्ति अपने आर्थिक लाभ के चक्कर मे हाइवे स्थित होटलों से संपर्क कर होटलों के कूड़े को स्कूलों के रास्ते मे डालकर कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे है। जी हां बच्चे देश का भविष्य होते है। जिन्हें उनके माता पिता पढ़ालिखा कर अफसर एवं नेता बनाने का सपना देखते है। लेकिन यह नजारा निकासा क्षेत्र स्थित स्कूलों के पास बने बाहर से लाये गए कूड़े के ढेरों पर कूड़ा छांट रहे नोनिहाल बच्चो का है। जिन्हें उनके मातापिता के साथ असम सहित अन्य राज्यो से लाया जाता है। ओर फिर उनसे इसी तरह का कार्य कराया जाता है। अब यह सोचने का गंभीर विषय है कि कूड़े से ढेरो से उतपन्न होने वाली गंभीर बीमारी कूड़े छाटने वाले व्यक्तियों और बच्चो के माध्यम से अन्य लोगो मे नही फैलेगी। कूड़ा छांटने वाले बच्चो एवं व्यक्तियों के हाथों में किसी भी प्रकार का बचाव के संसाधन नही है। इस पर पालिका प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग को गौर करने की बात है। होटलों से निकलने वाले गंदे बदबूदार कूड़े को कोसीकला पालिका क्षेत्र में लाकर पालिका क्षेत्र को ओर भी कूड़ाघर बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। क्या इसकी खुफिया विभाग भी मोंन बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि पालिका प्रशासन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी इस ओर क्या कार्यवाही करते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments