Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedकोसीकलां - ट्रेन से कटकर महिला की हुई मौत, महिला की नही...

कोसीकलां – ट्रेन से कटकर महिला की हुई मौत, महिला की नही हो सकी शिनाख्त

गुरुवार को थाना कोसीकलां क्षेत्र के अंतर्गत आगरा केनाल एवं शक्तिनगर कॉलोनी के समीप एक महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो सकी। मृत महिला को देख शक्तिनगर कॉलोनी के लोगो ने पुलिस को घटना की सूचना दी।।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी। पुलिस ने मृतक महिला के शव की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया लेकिन महिला की शिनाख्त नही हो सकी। मृतक महिला ने गुलाबी कलर के कुर्ता पजामा पहने हुए थे। गले मे एक दुप्पटा डाला हुआ था। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है जिसके लिए आसपास के थानों में भी संपर्क किया जा रहा है। मृतक महिला की उम्र करीब 30 के आसपास की हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments