Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा 2 लेन सेतु के निर्माण कार्य...

मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा 2 लेन सेतु के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया

मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन (पागल बाबा मन्दिर) तक (अन्य जिला मार्ग) 04 लेन मार्ग का निर्माण (लम्बाई 7.278 कि0मी0) एवं मार्ग निर्माण के संरेखण में आ रही यमुना नदी पर 02 लेन सेतु के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था निर्माण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग मथुरा के सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता द्वारा मात्र 10 से 12 मजदूर एवं 02 जे0सी0बी0 के द्वारा ही कार्य कराया जा रहा था। साइट इन्चार्ज अवर अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रामवासियों द्वारा कार्य करने में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है, कारण पूछने पर अवगत कराया गया कि भूमि अधिग्रहण एवं रजिस्ट्री का कार्य अभी भी अवशेष है, जिसके कारण स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा समय-समय पर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग मथुरा का स्पष्टीकरण जारी करते हुऐ आख्या उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय कार्य स्थल पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं ठेकेदार उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था के सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता को निर्देश दिये गये की ठेकेदार से मजदूरों की संख्या बढवाते हुऐ कार्य को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments