Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़वी पी एस में स्टूडेंट्स में जागृत की सर्वधर्म संभाव की भावना,...

वी पी एस में स्टूडेंट्स में जागृत की सर्वधर्म संभाव की भावना, छात्र-छात्राओं ने बनाया ईद एवं नव संवत्सर का पर्व

वृंदावन। वसुधैव कटुम्बकम् के भाव से साम्प्रदायिक एकता, सद्भाव, सौहार्द, आपसी श्रेय की भावना बलवान होती है। ऐसे ही विचारों को छात्रों में स्थानान्तरित करने के उद्देश्य से मथुरा मार्ग स्थित वृन्दावन पब्लिक स्कूल में ईद का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास व प्रेम-सौहार्द से मनाया गया।
प्रार्थना सभा में भर दे झोली मेरी या मोहम्मद कवाली से हुई। जिसमें अल्लाह, पीर, पैगम्बर, ईश्वर जिन्हें अनेक नामों से जाना जाता है। तत्पश्चात् कक्षा दस की छात्राओं द्वारा सभी धर्मो को समान बताते हुए एक नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें लविशा, खुशी, राधिका, सूरज, विशाल ने भूमिका निभाई।
शिक्षिका प्रियदर्शिनी ने कहा कि परिवार व विद्यालय ही हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं। अतः हमें हर धर्म को समान भाव से मनाना चाहिए। बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिन्दूओं का नववर्ष शुरु होता है। हमें अपने नववर्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजन में सीमा पाहुजा, रिचा दुबे, अंजना शर्मा, वंदना कौशिक, मनोज सारथी, कृष्णा का सहयोग सराहनीय रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments