Tuesday, April 30, 2024
Homeन्यूज़यमुंना मां के साथ झूंठ बोल कर छल करने वाले नेताओं की...

यमुंना मां के साथ झूंठ बोल कर छल करने वाले नेताओं की ओर से मां से मांफी मांगने जाउंगा

जनता को ठगने वालों ने मां यमुना को भी धोखा दिया हैः सुरेश सिंह
-हर बार यमुना पूजन कर चुनावी अभियान पर निकलने वालों ने यमुना पूजन का नैतिक आधिकार खो दिया है
यमुंना मां के साथ झूंठ बोल कर छल करने वाले नेताओं की ओर से मां से मांफी मांगने जाउंगा

मथुरा। यमुना पूजन कर चुनावी अभियान शुरू करने वाले राजनेता मां यमुना के गुनेहगार हैं। मां यमुना से बार बार झूंठे वायदे किये गये। मथुरा की जनता को अपने राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए बार बार गुमराह किया गया है। साल दर साल चुनाव दर चुनाव यमुना मां को प्रदूषण से मुक्त कराने के वायदे के साथ यमुना पूजन का ढौंग किया गया है। यमुना जल को हाथ में लेकर झूंठी सौगंध खाई गई हैं। जनता को ठगने वालों ने मां यमुना के साथ भी छल किया है, मां यमुना को भी धोखा दिया है। मैं बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह बार बार यमुना मां से झूंठ बलने और छल करने वाले नेताओं की ओर से मांफी मांगने जाउंगा। करोडों अरबों की योजनाएं बनाई गईं। योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ और हर योजना के पूरा होने के बाद प्रदूषण का स्तर बढ गया। यमुना जलचर विहीन हो गई है। यमुना में जलीय पादप नष्ट हो गये हैं।

यमुना जल में आक्सीजन स्तर शून्य हो गया है। यमुंना में मौजूद पानी रसायनों का घोल भर रह गया है। झूंठ बोलने वाले, धोखा देने वाले अब भी पूरी तनम्यता से वही सब कर रहे हैं जैसा वर्षों से करते आ रहे हैं। प्रत्याशी मथुरा लोकसभा क्षेत्र सुरेश सिंह यमुना मां को साक्षी मानकर यह प्रण करता हूं और जनता से अपील करता हूं कि बार बार धोखा देने वाले और ढौंग करने वालों को सबक सिखाएं और जिससे उन्हें उनकी करनी का फल मिल सके। प्रत्याशी के लिए जनता जनार्दन होती है, जनता भगवान होती है। भगवान को धोखा देने वालों का कभी भला नहीं होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments