Saturday, January 18, 2025
HomeUncategorizedब्रक्षारोपण महाअभियान की सफलता को मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल जुड़...

ब्रक्षारोपण महाअभियान की सफलता को मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल जुड़ चर्चा कर दिए निर्देश

गोवर्धन सूवे में 20 जुलाई से शुरू हो रहे बृहद ब्रक्षारोपण अभियान के शुभारंभ से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल संवाद कर ब्रक्षारोपण को सफल व बनाने की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।हम आपको बता दे की 20 जुलाई से सूबे में बृहद ब्रक्षारोपण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।ब्रक्षारोपण महा अभियान 2024 में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान के अंतर्गत कुल 36 लाख पचास हजार पेड़ रोपे जायेंगे।अभियान शुरू होने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार दोपहर में जिला पंचायत अध्यक्षों ब्लॉक प्रमुखों ग्राम प्रधानों नगर पालिका पंचायत अध्यक्षों से ऑन लाइन जुड़कर ब्रक्षारोपण महा अभियान को सफल बनाने व रोपे गए पौधों को ट्री गार्ड से संरक्षित करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कई नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमुख व प्रधानों से अभियान की सफलता के लिए चर्चा भी की।कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाए।पेड़ लगाना भी है बचाना भी है।गूगल मीट पर वर्चुअल आयोजित मीटिंग में गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी प्रतिनिधि मनीष लंबरदार अधिशाषी अधिकारी चैतन्य तिवारी फरह के अधिशाषी अधिकारी आशीष कुमार कमल छाता के अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र सिंह डीपीएम विनय सिंह लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल आदि ने भी जुड़ कर अभियान को सफल बनाएं जाने के निर्देशों को सुना।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments