HomeUncategorizedमथुरा जिला कारागार में भावुक माहौल में मना भाई दूज, बहनों ने...

मथुरा जिला कारागार में भावुक माहौल में मना भाई दूज, बहनों ने कैदी भाइयों का तिलक कर दीर्घायु की कामना

मथुरा जिला कारागार में भाई दूज का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भावुक माहौल में मनाया गया। जेल की सलाखों के पीछे भी भाई-बहन के अटूट प्रेम की अनोखी तस्वीर देखने को मिली।इस अवसर पर सुबह से ही जिला जेल के बाहर बहनों की लंबी कतार लग गई। सैकड़ों बहनें अपने कैदी भाइयों के लिए मिठाई, रोली और तिलक लेकर पहुंचीं। बहनों ने अपने बंदी भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और जल्द रिहाई की कामना की। बहनों को सामने देख कई भाइयों की आंखें भर आईं, माहौल काफी भावुक हो गया।त्योहार को देखते हुए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं। बहनों की सुविधा के लिए अलग से मुलाकात काउंटर और बैठने की व्यवस्था की गई थी, साथ ही अंदर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस दौरान जेल के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।इस संबंध में जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक अंशुमन ने बताया कि भाई दूज के अवसर पर बंदियों से मिलने आई बहनों के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और नियमानुसार तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। कुल मिलाकर सलाखों के पीछे भी भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करता नजर आया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments