Monday, February 16, 2026
Homeन्यूज़गोवर्धन में दिव्यता एवम भव्यता से मनाया जाएगा बलदेव छठ महोत्सव

गोवर्धन में दिव्यता एवम भव्यता से मनाया जाएगा बलदेव छठ महोत्सव

गोवर्धन। बड़ा बाजार स्थित दाऊजी महाराज के मन्दिर में बलदेव छठ को भव्यता से मनाने की तैयारी चल रही है। मन्दिर सेवायत ब्रजेंद्र शर्मा बबलू ने बताया कि 9 सितम्बर सोमवार को सर्वप्रथम मंगलादर्शन होंगे तत्पश्चात सुबह 8 बजे प्रभू के विग्रह का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भण्डारा महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है। 3 बजे दाऊ दादा को रबड़ी और लड्डू का महाभोग अर्पित किया जाएगा। सायं 4 बजे से 5 बजे तक कवि सम्मेलनशाम 5 बजे दाऊजी महाराज भव्य एवम विशाल फूलबंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन प्रदान करेंगे। एवं शाम ७ बजे से स्थानीय कलाकार द्वारा भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments