Home Uncategorized संस्कृति विवि के छात्र ने कराते चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

संस्कृति विवि के छात्र ने कराते चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

0
संस्कृति विवि के छात्र ने कराते चैंपियनशिप में जीता गोल्ड


मथुरा. मथुरा में हुई यूपी स्टेट कराते चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों से सेंकड़ों खिलाडियों ने भाग लिया. दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मथुरा जिले से 51 खिलाडियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया.
प्रतियोगिता में मथुरा जिले के खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले संस्कृति विश्विद्यालय के छात्र दिव्यम सिंह ने गोल्ड मेडल जीत कर अपने विश्विद्यालय का नाम रौशन किया. बताते चलें कि दिव्यम संस्कृति विश्विद्यालय में संस्कृति स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग का छात्र है। दिव्यम के इस शानदार प्रदर्शन पर फैशन डिजाइनिंग की शिक्षिका शिल्पा सहित विवि के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here