Home Uncategorized एमबीए के जूनियर्स ने सीनियर्स को दी भावभीनी विदाईजीएल बजाज में हर्षोल्लास से दी गई फेयरवेल पार्टी

एमबीए के जूनियर्स ने सीनियर्स को दी भावभीनी विदाईजीएल बजाज में हर्षोल्लास से दी गई फेयरवेल पार्टी

0
एमबीए के जूनियर्स ने सीनियर्स को दी भावभीनी विदाईजीएल बजाज में हर्षोल्लास से दी गई फेयरवेल पार्टी

एमबीए के जूनियर्स ने सीनियर्स को दी भावभीनी विदाई
जीएल बजाज में हर्षोल्लास से दी गई फेयरवेल पार्टी
मथुरा। जीएल बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में मंगलवार की शाम हंसी-खुशी, यादों और ढेर सारी अच्छी भावनाओं से भरी हुई थी। फेयरवेल पार्टी में युवा पेशेवरों के जीवंत नयनाभिराम कार्यक्रमों को जहां विदा ले रहे सीनियर्स साथियों की वाहवाही मिली वहीं प्राध्यापकों ने अपने आशीष वचनों से उनमें नई ऊर्जा का संचार किया। फेयरवेल पार्टी का शुभारम्भ संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर प्रो. नीता अवस्थी ने एमबीए की विदा ले रही युवा तरुणाई से कहा कि जब आप कॉलेज से बाहर निकलें तो अपने कर्तव्यों और आचार-विचार से लोगों में यह प्रभाव जरूर डालें कि जी.एल. बजाज में उन्हें शिक्षा के साथ ही संस्कार भी मिले हैं। प्रो. अवस्थी ने अपने सम्बोधन में तेजी से बदलते नौकरी बाजार, तकनीकी प्रगति के प्रभाव और आने वाले वर्षों में उच्च मांग वाले कौशल पर अपनी अंतर्दृष्टि, दृष्टिकोण और ज्ञान साझा किया।
मां सरस्वती की वंदना के बाद छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी तथा पाश्चात्य गीत-संगीत के साथ मनमोहक नृत्य से अपने वरिष्ठ साथियों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर संस्थान से विदा ले रहे छात्र-छात्राओं की यात्रा को दर्शाने वाला एक वीडियो प्रजेंटेशन भी किया गया। फेयरवेल पार्टी में न केवल विदा लेने वाले वरिष्ठों के लिए जश्न मनाया गया बल्कि अविस्मरणीय यादों का खजाना भी संजोया गया, जिसे आने वाले वर्षों तक संजोकर रखा जाएगा। चूंकि वरिष्ठ नए सफर पर निकल रहे हैं, इसलिए पूरा बैच उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता है। इस अवसर पर विदा ले रहे छात्र-छात्राओं ने भी अपने संस्मरण सुनाए तथा संस्थान की खूबियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
फेयरवेल पार्टी की योजना और समन्वय सोनिया चौधरी ने सावधानीपूर्वक किया, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सजावट से लेकर निष्पादन तक हर पक्ष कृतज्ञता और उत्सव की भावना को दर्शाता हो। माहौल खुशी और पुरानी यादों से भरा हो। डॉ. शशि शेखर विभागाध्यक्ष (एमबीए) ने अपने सम्बोधन में विदा ले रहे छात्र-छात्राओं की शिक्षणेत्तर गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों, व्यक्तिगत विकास और संस्थागत कार्यक्रमों तथा पहलों में सक्रिय भागीदारी पर प्रकाश डाला। इतना ही नहीं उन्होंने सक्षम पेशेवर और जिम्मेदार विद्यार्थी के रूप में उनके विकास पर गर्व भी व्यक्त किया।
सृष्टि अग्रवाल, लतिका रावत तथा यश गुप्ता ने फेयरवेल पार्टी का जहां जीवंत और आकर्षक संचालन किया वहीं कुकी वार्ष्णेय, प्रिया रावत तथा कनक के जीवंत नृत्य प्रदर्शन ने फेयरवेल पार्टी को चार चांद लगा दिए। फेयरवेल पार्टी में संकाय सदस्यों स्तुति गौतम, रामदर्शन सारस्वत, डॉ. भारती मेघानी, डॉ. शताक्षी मिश्रा आदि ने युवा तरुणाई का जमकर उत्साहवर्धन किया। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि छात्र-छात्राओं ने जी.एल. बजाज में जो शिक्षा और संस्कार हासिल किए हैं उनका जीवन में निडरता पूर्वक इस्तेमाल करें।
चित्र कैप्शनः संकाय सदस्यों के साथ फेयरवेल पार्टी का लुत्फ उठाते एमबीए के छात्र-छात्राएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here