Home Uncategorized वी पी एस के छात्र ने नीट परीक्षा में हासिल की 3868 वीं रैंक -ईशान गौर ने विद्यालय का नाम किया रोशन

वी पी एस के छात्र ने नीट परीक्षा में हासिल की 3868 वीं रैंक -ईशान गौर ने विद्यालय का नाम किया रोशन

0
वी पी एस के छात्र ने नीट परीक्षा में हासिल की 3868 वीं रैंक -ईशान गौर ने विद्यालय का नाम किया रोशन

वृंदावन। कड़ी मेहनत व उचित मार्गदर्शन एक व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। जिससे वह अपने सपनों की उड़ान भर सफलता के आसमान को छू सकता है। ऐसी ही भावनाओं से प्रेरित वीपीएस के होनहार छात्र ईशान गौर ने नीट-2025 में 3868 वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण होने पर न केवल विद्यालय को बल्कि संपूर्ण जनपद को गौरवान्वित किया है। छात्र ने चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में 460 अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक वृंदावन पब्लिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन व समस्त विद्यालय परिवार को दिया।
ईशान ने बताया कि बचपन से ही विद्यालय के गुरुजनों ने उन्हें कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और दृढ़ता का जो पाठ पढ़ाया, आज उसी का फल मिला है।
गौरतलब है कि छात्र ईशान गौर वृंदावन पब्लिक स्कूल के प्रारंभ से ही एक प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। जिन्होंने कक्षा 10 में 12वीं में भी उच्चतम अंकों से विद्यालय को हर्ष व गौरव का अनुभव कराया है। चिकित्सा के क्षेत्र में छात्र के भविष्य के प्रयासों के लिए विद्यालय के निदेशक शिक्षाविद डॉ ओम जी, निदेशिका निधि शर्मा व प्रधानाचार्य कृति शर्मा ने शुभकामना देते हुए कहा कि वीपीएस के छात्र इसी प्रकार निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here