Home Uncategorized अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मनाया पेपर बैग़ डेपेपर बैग डे पर एनसीसी के 55 कैडेट्स ने पेपर बैग कार्यशाला में प्रतिभाग़ किया।

अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मनाया पेपर बैग़ डेपेपर बैग डे पर एनसीसी के 55 कैडेट्स ने पेपर बैग कार्यशाला में प्रतिभाग़ किया।

0
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मनाया पेपर बैग़ डेपेपर बैग डे पर एनसीसी के 55 कैडेट्स ने पेपर बैग कार्यशाला में प्रतिभाग़ किया।


एनसीसी कैडेट्स ने पेपर बैग डे के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यशाला का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना और क्लाथ व पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यशाला की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल वाजपेयी जी के उद्बोधन से हुई जिसमें उन्होंने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हमें जूट और पेपर से बनी चीजों का प्रयोग करना चाहिए । उन्होंने यह भी बताया कि कागज का भी प्रयोग कम से कम करना चाहिए। कैडेट्स ने स्वंय द्वारा तैयार कलाकृतियुक्त बैग्स पर पर्यावरण, सुरक्षा का संदेश चित्रित किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि कला विभाग की प्रवक्ता डॉ श्यामा ने कैडेट्स को पेपर बैग बनाना सिखाए और उसके उपयोग पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ मनोरमा कौशिक ने मुख्य अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया।
सी ओ कर्नल कुलदीप सिंह ने अपने संदेश में एनसीसी कैडेट्स को “नो प्लास्टिक यूज” अभियान चलाने की प्रेरणा दी। कार्यशाला में मुख्य रूप से, पी आई दामोदर घोष, मांडवी राठौर एवं कैडेट्स तनु, अनुष्का,,दीक्षा, निशा सिंह,श्रेया सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here