Home Uncategorized हनुमान प्रसाद धानुका ने ताईक्वांडो व वुशु प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

हनुमान प्रसाद धानुका ने ताईक्वांडो व वुशु प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

0
हनुमान प्रसाद धानुका ने ताईक्वांडो व वुशु प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर, ककोड़, बुलन्दशहर में विद्या भारती पश्चिम उप्र क्षेत्र द्वारा आयोजित 37वाँ क्षेत्रीय टूर्नामेंट ताईक्वांडो व बुशु प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता की। जिसमें छात्राओं ने 6 स्वर्ण पदक, 8 रजत व 6 कांस्य पदक जीते।
छात्रा अंतरा गुप्ता, संस्कृति आनंद, अदिति भारद्वाज, खुशबू शर्मा, तानिय प्रजापति, आभा शर्मा ने स्वर्ण पदक, परी गोयल, काश्वी गोस्वामी, अजंलि सिंह, रितिका, अर्चना कुमारी, कनक जायस, अनन्या गोला, राधिका वर्मा, दीक्षा शर्मा ने रजत एवं समृद्धि, माधवी शर्मा, राधिका जायस, निहारिका, नन्दिनी कुंतल, दीपिका सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किये।
ताइक्वांडो व वुशु प्रतियोगिता में विजयी छात्राएं सितम्बर माह में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर, झारखण्ड में सहभागिता करेंगी।
छात्राओं की सफलता में खेल प्रशिक्षिक शीतल वशिष्ठ, सुनील सिंह व भावना सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।
विद्यालय प्रबंध समिति से पद्मनाभ गोस्वामी, रेखा माहेश्वरी, विश्वनाथ गुप्ता, कमल खण्डेलवाल, भरत शर्मा, उमेश शर्मा एवं प्रधानाचार्या डॉ. अंजू सूद ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here