Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedचतुर्वेदी वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का स्वस्ति वाचन के...

चतुर्वेदी वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का स्वस्ति वाचन के साथ शुभारंभ करते व्यासजी। चतुर्वेदी वरिष्ठ नागरिक समिति ने सम्मानित किए समाज के बुजुर्ग

मथुरा। चतुर्वेदी वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा समाज के वरिष्ठतम हस्तियों को सम्मानित किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मभूम के निकट मनभावन होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में समाज और परिवार में दीर्घ आयु वाले व्यक्ति की मौजूदगी के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ व्यासजी द्वारा किए गए स्वस्ति वाचन से हुआ। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ठ रूप से मौजूद संस्था के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश पद्मनाथ चतुर्वेदी ने शास्त्रों के माध्यम से व्याख्या करते हुए सामाजिक ताने-बाने में वरिष्ठतम व्यक्ति के महत्व और गरिमा के बारे में बताया। नगर के जाने माने चिकित्सक डा. आरके चतुर्वेदी ने इस आयोजन की भूमिका और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संस्था के सचिव गनेश चतुर्वेदी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में सदस्यों को जानकारी दी गई। किशन चतुर्वेदी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह परंपरा कायम रहनी चाहिए, ऐसे आयोजन परिवार के लंबी आयु के सदस्यों को यह अहसास कराते हैं कि परिवार और समाज उनको किस आदर के साथ देखता है। नगर के प्रमुख व्यवसाई पवन चतुर्वेदी ने कहा कि आज हम जो भी हैं वो अपने परिवार के बुजुर्गों की वजह से ही हैं। हम इनको क्या सम्मानित करेंगे, सच तो यह है कि इनको सम्मानित कर हम अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। महेशजी वकील साहब ने संस्था के इस आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान बंशीधर जी(कांटे वाले), वंशीजी (मुखिया), बल्देवजी पाठक, दीनानाथ जी (कानपुर वाले), नवनीत लालजी, परमेश्वर दत्त, श्रीकृष्ण शास्त्री, बांके लालजी, श्यामसुंदरजी(बैंक वाले) शाल ओढ़ाकर और अभिनंदन पट्टिका प्रदानकर सम्मानित किए गए। इस मौके पर महेश्वरनाथ चतुर्वेदी एडवोकेट, गिरधारी लाल पाठक, कांतानाथ चतुर्वेदी, विपिन चतुर्वेदी, दीनानाथ बौहरे, अनिल चतुर्वेदी, अशोक चतुर्वेदी, सुभाष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments