Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedपृथ्वी दिवस पर ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती...

पृथ्वी दिवस पर ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने पोस्टर बना दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धनुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में पृथ्वी दिवस अत्यंत हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गया । छात्राओं ने पोस्टर बनाकर और शपथ लेकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विद्यालय के विज्ञान प्रमुख योगेश सैनी ने कहा कि 22 अप्रैल को प्रत्येक वर्ष मनाया जाने वाला पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारा भविष्य पर्यावरण की सुरक्षा पर निर्भर है। इस वर्ष का संदेश है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल सरकार नहीं, बल्कि हर नागरिक को मिलकर काम करना होगा।
संकल्प : एक कदम प्रकृति की ओर, एक संकल्प बेहतर कल के लिए।
प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदाता है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
प्रबंध समिति से पद्मनाभ गोस्वामी , विश्वनाथ गुप्ता, रेखा माहेश्वरी, डॉ उमेश शर्मा , कमल खण्डेलवाल ने छात्राओं को जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments