Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedमजदूर समाज की वास्तविक शक्ति - रजनी गुप्ता हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय...

मजदूर समाज की वास्तविक शक्ति – रजनी गुप्ता हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय में मनाया मजदूर दिवस तिलक लगाकर व पटुका पहनाकर किया मजदूर वर्ग का सम्मान

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूर भाई बहनों को तिलक लगाकर, माला व पटुका पहना कर श्रम साधना को वंदन किया। साथ ही आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रमिकों के प्रति सम्मान, कर्तव्य परायणता एवं उनके योगदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता ने कहा कि मजदूर समाज की वास्तविक शक्ति हैं, जिनके अथक परिश्रम से राष्ट्र का विकास संभव होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रम का सम्मान करने तथा जीवन में परिश्रम को अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा भेंट स्वरूप वस्तुएँ किताब, कॉपियां, पानी की बोतल ,टिफिन व कपड़े देकर मजदूरों के संघर्ष, त्याग और उनके महत्व को सराहा। साथ ही छात्राओं ने श्रम के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर एवं चित्र भी बनाए। कार्यक्रम में सीमा माहेश्वरी, तनु रावत, सुनील सिंह, केशव अग्रवाल आदि का योगदान रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति से पदमनाभ गोस्वामी, रेखा माहेश्वरी, विश्वनाथ गुप्ता ,डॉ उमेश शर्मा, कमल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

Previous article
Next article
संस्कृति बिजनेस एंड लीडरशिप कॉन्क्लेव के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई।संस्कृति संस्कृत ए लीडरशिप और बिजनेस कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मूवर्स एंड पैकर्स के संस्थापक रमेश अग्रवाल।संस्कृति लीडरशिप और बिजनेस कॉन्क्लेव के दौरान पैनल डिस्कशन में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी देते दिग्गज।संस्कृति लीडरशिप और बिजनेस कॉन्क्लेव का दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई। साथ में रमेश अग्रवाल, डॉक्टर टीजी रमापति और संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सचिन गुप्ता। संस्कृति लीडरशिप, बिजनेस कांक्लेव में दिग्गजों ने बताए तरक्की के रास्ते
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments