Wednesday, May 13, 2026
HomeUncategorizedअयोध्या-काशी सवंरते देखा,अब मथुरा में श्रीकृष्ण का मंदिर बनते देखना बाकी -...

अयोध्या-काशी सवंरते देखा,अब मथुरा में श्रीकृष्ण का मंदिर बनते देखना बाकी – बिट्टा बाबर, औरंगजेब पीर-पैगम्बर नहीं, बाहरी आक्रांता मुस्लिम भाई खुद करें मंदिर निर्माण में सहयोग, मथुरा में कायम करें मिसाल

वृन्दावन। हमने अयोध्या में राममंदिर निर्माण और काशी में ज्ञानवापी को मुक्त होते देखा है, अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अतिक्रमण मुक्त भव्य मंदिर भी बनते देखना चाहते हैं । मुगल आक्रान्ताओं ने हमारे मंदिरों को लूटा एवं तोड़कर अवैध निर्माण किया। मुस्लिम भाई भी बाहरी आक्रान्ताओं को अपना न मानकर यदि मंदिर निर्माण में सहयोग करें तो एक मिसाल कायम होगी।
यह विचार अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा ने प्रियाकान्तजु मंदिर पर देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज से भेंट के दौरान व्यक्त किए।
पंजाब के पूर्व मंत्री एवं आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष छटीकरा मार्ग स्थित ठा श्री प्रियाकान्तजु मंदिर दर्शन को पहुँचे। यहां मंदिर संस्थापक देवकीनंदन महाराज ने मंदिर चित्रपट देकर उनका स्वागत किया। एम.एस बिट्टा ने देवकीनंदन महाराज की सनातन बोर्ड की मांग का समर्थन करते हुए इसे सनातन की मांग बताया। एम.एस. बिट्टा ने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि अतिक्रमण मुक्त होकर भव्य मंदिर बनना चाहिये। कहा कि मुस्लिम समाज को भी समझना चाहिये कि बाबर, औरंगजेब बाहरी आक्रमणकारी थे, वे मुस्लिमों के पीर, पैगम्बर नहीं थे। हिंदू मंदिरों को तोड़कर उन्होंने समाज में खाई पैदा की। अब मुस्लिम भाईयों की जिम्मेदारी है कि वे स्वतः मंदिर निर्माण में सहयोग कर भाईचारें की मिसाल कायम करें।
देवकीनंदन महाराज ने सनातन बोर्ड की मांग दोहराते हुए कहा कि हमारे धार्मिक स्थलों पर आने वाले दान का प्रयोग सनातन धर्म एवं इसे मानने वाले लोगों की बेहतरी के लिये होना चाहिये। तीर्थस्थलों के विकास, गौ-सेवा तथा गुरूकुल एवं चिकित्सालय निर्माण के लिये सनातन बोर्ड आवश्यक है। उन्होने कहा कि मथुरा-वृंदावन समेत सभी तीर्थस्थलों में मांस-मदिरा की बिक्री बंद होनी चाहिये।
इस अवसर पर सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग के सैकेट्री योगेश शर्मा, रवि रावत, गजेन्द्र सिंह, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments