Wednesday, May 13, 2026
HomeUncategorizedसीबीएसई बोर्ड में 12 th कॉमर्स की छात्रा नित्या गर्ग ने किया...

सीबीएसई बोर्ड में 12 th कॉमर्स की छात्रा नित्या गर्ग ने किया जिला टॉप हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की छात्राओं ने मारी बाजी

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर हर्ष और उत्साह से गूंज उठा। कॉमर्स वर्ग की नित्या गर्ग ने 99.2% अंक प्राप्त कर जिला टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के परिणामों में कॉमर्स वर्ग से जया पाण्डेय 97.6%, कला वर्ग से विधि राजावत 98.8%, कविता गौतम 97.6% तथा विज्ञान वर्ग से नव्या अग्रवाल ने 94.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छात्राओं ने एकाउंटेंसी, एप्लाइड गणित, एफएमएम, वेब एप्लीकेशन, मनोविज्ञान, पेंटिंग, मास मीडिया, संस्कृत, संगीत सहित विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। कुल 53 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता ने कहा कि यह सफलता छात्राओं के अथक परिश्रम, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अंजू सूद, प्रबंध समिति व शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है। विद्यालय संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय प्रबंध समिति के पद्मनाभ गोस्वामी, रेखा माहेश्वरी, विश्वनाथ गुप्ता, डॉ. उमेश शर्मा, कमल खण्डेलवाल ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments