मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मंडल के पूर्व मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में डायरेक्टर बनाया है।
केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में विकास कार्यों के लिए जो पैसा दिया जाएगा उस सबकी मॉनिटरिंग इन्हीं की देखरेख में होगी। यह बड़ी जिम्मेदारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अच्छी छवि एवं उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए दी गई है।
शैलेंद्र कुमार सिंह जी आगरा के मंडलायुक्त से पूर्व मथुरा में जिलाधिकारी थे। पिछले काफी समय पूर्व वे मथुरा में सिटी मजिस्ट्रेट भी रह चुके हैं। ये जब जब जहां भी रहे इनकी लोकप्रियता चरम पर रही। सबसे अच्छी बात यह है कि ये न सिर्फ कर्मठ हैं बल्कि इनकी सज्जनता तारीफे काबिल है। शैलेंद्र जी छोटे से छोटे व्यक्ति को भी सम्मान देकर चलते हैं।
उनकी इन्हीं विशेषताओं के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्हें बहुत मानते हैं। मूल रूप से आजमगढ़ के निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह का ब्रजभूमि से विशेष लगाव है। ईश्वर इन्हें शतायु करें।