HomeUncategorizedबुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव,...

बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, आश्रमों में तैयारियां तेज


कोसीकलां, ब्रज क्षेत्र में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर कोसीकलां एवं आसपास के आश्रमों और मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु अपने-अपने गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
नगर एवं आसपास स्थित ठाकुर ब्रजभूषण मंदिर, राधव माधव मंदिर, कोकिलावन धाम, तोताराम मंदिर, मान मंदिर सहित दर्जनों मंदिरों और आश्रमों में विशेष पूजा-अर्चना, गुरु पूजन, सत्संग, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारों का आयोजन किया जाएगा। आश्रमों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
गुरु पूर्णिमा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गुरुओं के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लेंगे तथा आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। आयोजकों के अनुसार दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रसाद वितरण और भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रशासन और आयोजन समितियां भी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरा ब्रज क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments