



वृंदावन। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंधित विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में एसजीएफआई में अपने खेल का दमखम दिखाने वाले परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा एवं खेल प्रशिक्षण रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय के छात्र विनीत कुंतल स्वर्ण पदक, सचिन सिंह राजावत कांस्य पदक तथा प्रशांत पांडे कांस्य पदक को ट्रॉफी एवं खेल वेश प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा पारितोषिक भी प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

