HomeUncategorizedकोटवन चौकी पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई...

कोटवन चौकी पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच


कोसीकलां। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोसीकलां क्षेत्र की कोटवन पुलिस चौकी पर बुधवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी उत्तम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिल्ली की ओर से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर सघन जांच की।
अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, चालक की पहचान तथा संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया।
चौकी प्रभारी उत्तम सिंह ने बताया कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments