HomeUncategorizedकोसीकलां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक...

कोसीकलां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत


कोसीकलां। 14 अगस्त 2026 की रात करीब 10:40 बजे पलवल की ओर से मथुरा जा रही मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त कराई गई, जिसके बाद उसकी पहचान सोनू पुत्र रामभरोसी, निवासी मंडी चौराहा, महेंद्र नगर, मथुरा, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रैलवे पुलिस ने बताया मृतक युवक ट्रेन से उतरकर पानी भरने के लिए गया हुआ था तभी ट्रेन चल दी , चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक ट्रेन से गिर गया और कटकर युवक की मौत हो गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments