HomeUncategorizedवन्दे मातरम् एक नमन है, वन्दे मातरम् एक हवन है स्वतंत्रता दिवस...

वन्दे मातरम् एक नमन है, वन्दे मातरम् एक हवन है स्वतंत्रता दिवस पर वृन्दावन शोध संस्थान में आयोजित हुआ देशभक्ति परक कवि सम्मेलन चित्रकला एवं स्कैचिंग कार्यशाला के प्रतिभागियों की किया पुरस्कृत

वृंदावन। वृन्दावन शोध संस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर संस्थान के निदेशक डॉ राजीव द्विवेदी ने तिरंगा फहराया। साथ ही देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम विषयक कवि सम्मेलन एवं चित्रकला एवं स्कैचिंग कार्यशाला के प्रतिभागियों द्वारा सृजित चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि डॉ रमाशंकर पाण्डेय ने ‘जिन बलिदानियों के बल से स्वतंत्रता है, उन बलिदानियों को कोटिशः प्रणाम’ काव्य पाठ के माध्यम से देश के शहीदों का स्मरण किया। कवि मोहनलाल मोही ने ‘वन्दे मातरम् एक नमन है, वन्दे मातरम् एक हवन है। हवन ये जारी रखना होगा, वन्दे मातरम् कहना होगा’ के द्वारा मातृभूमि की वंदना की। गोपाल कृष्ण दुबे ने ‘देश के विकास में हर क्षेत्र में विजय के ध्वज गाड़ दीजिए के माध्यम से देश की युवा शक्ति का आह्वान किया कि वे देश के विकास में अपनी ऊर्जा का सन्निवेश करें। कवियित्री रेणु उपाध्याय ने ‘देश धर्म रक्षा के हित, वीरों ने शीश कटाया है। आजादी का अमृत हमनें संघर्षों से पाया है।’ काव्य पाठ से श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। कवि अंजीव अंजुम द्वारा ‘वन्दे मातरम् मात्र शक्ति का प्रतीक है’ सुनाकर दर्शकों की वीर रस से ओत-प्रोत कर दिया। कवि डॉ ब्रजभूषण चतुर्वेदी ने ‘हे आयावर्त कामना यही फूले तेरी हर फुलवारी’ काव्य पाठ के माध्यम से देश की उन्नति की कामना की।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर बांके बिहारी जी के चित्रपट पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से हुआ। कवियों का स्वागत संस्थान के निदेशक डॉ राजीव द्विवेदी द्वारा पटुका उढ़ाकर किया गया। कवि सम्मेलन का संयोजन रेखारानी एवं संचालन ममता कुमारी द्वारा किया गया।
कवि सम्मेलन के पश्चात् चित्रकला एवं स्कैचिंग कार्यशाला के प्रतिभागियों को ललित कला अकादमी के सदस्य अनूप सोनी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जिसमें जूनियर वर्ग से प्रथम तन्वी बंसल, द्वितीय रौनक अग्रवाल, तृतीय भावना एवं सराहनीय संध्या शर्मा तथा अंकिता देवराय और सीनियर वर्ग से प्रथम भरत, द्वितीय वैष्णवी, तृतीय तुलसी अग्रवाल ने स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विपिन उपाध्याय, मुकेश सिंह, डॉ गोपाल अरूण, सर्वेश चतुर्वेदी, डॉ रश्मि वर्मा, विपिन गौतम, रिचा रावत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments