

वृंदावन। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल कक्षा में पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि उन्हें अपने आसपास के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परिवेश से परिचित कराना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वृंदावन पब्लिक स्कूल एवं वृन्दावन नर्सरी स्कूल के LKG एवं UKG के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए आज एक आनंदमय एवं ज्ञानवर्धक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। बच्चों ने बिरला मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और मंदिर के शांत, सुंदर एवं आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने मंदिर के सुंदर एवं शांतिपूर्ण प्रांगण का भ्रमण कर भगवान के दर्शन किए और धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को करीब से महसूस किया।
इस दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की तथा अपने सहपाठियों के साथ यादगार समय बिताया। बच्चों ने बाहर खाने-पीने का भी आनंद लिया और स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। यात्रा के माध्यम से बच्चों को विद्यालय की कक्षा से बाहर प्राकृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला।
शिक्षकों ने बच्चों को मंदिर की स्वच्छता, अनुशासन, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भ्रमण का आनंद लिया और यह यात्रा उनके लिए सीख, मनोरंजन और यादगार पलों से भरपूर रही। ऐसे शैक्षिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। इस भ्रमण में ज्योति शर्मा, श्रद्धा मिश्रा, दिनेश, उपस्थित रहे।

