HomeUncategorizedनरसी विलेज में तीन दिवसीय दशहरा कार्निवल का भव्य आयोजन

नरसी विलेज में तीन दिवसीय दशहरा कार्निवल का भव्य आयोजन

कोसीकलां। नरसी विलेज युवा मंडल एवं नरसी ग्रुप के विशेष सहयोग से प्रथम बार तीन दिवसीय नरसी विलेज दशहरा कार्निवल-2026 का भव्य व दिव्य आयोजन किया गया। उत्सव उत्सव श्रृंखला का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में दीपदान, फूल बंगला दर्शन एवं ब्रज की प्रसिद्ध मंडली द्वारा भजन संध्या के साथ हुआ। नवरात्रि आनंद उत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री अमर सिंह पूनिया जी रहे।

द्वितीय दिवस पर जूनियर एवं सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, महिलाओं की फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता तथा बच्चों की क्राफ्ट फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इनमें कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया । प्रतिभा रस उत्सव कार्यक्रम के निर्णायक अतिथि मंडल के रूप में श्रीमती श्वेता जैन सभासद नगर पालिका परिषद कोसीकला, श्रीमती डॉ० मोनिका गुप्ता प्रबंधक आदर्श विद्या मंदिर एवं कुमारी मेघा सिंह अध्यापिका संतरेशा स्कूल रही। प्रतिभा रस उत्सव में मुख्य अतिथि नरसी विलेज कॉलोनी की अध्यक्षा श्रीमती माया देवी चौधरी रही।

तृतीय दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तथा रामायण के पात्रों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके साथ ही कॉलोनी के वृद्धजनों का सम्मान एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दशहरा विजय उत्सव के मुख्य अतिथि ब्रज के महान संत श्री रासबिहारी शरण जी महाराज(गिरि बाबा) उपस्थित रहे और सभी को आशीर्वाद प्रदान किया एवं अति-विशिष्ट अतिथि कोसीकलां न०पा०अध्यक्ष श्री धर्मवीर अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री निर्भय पांडे जी, नरसी ग्रुप के प्रतिनिधि श्री संदीप वटटल जी रहे। अन्य अतिथियों की उपस्थिति उप जिलाधिकारी श्री अखिलेश कुमार सिंह जी, श्री उमेश चंद जी गर्ग फरीदाबाद श्री पीसी जैन जी दिल्ली, हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरिओम गुप्ता जी, कोसीकला वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष गोयल जी, श्री दिनेश बठैनिया जी, श्री राजीव अग्रवाल जी,श्री कमल किशोर वार्ष्णेय जी आदि।
निर्णायक की भूमिका में श्रीमती रुचि गोयल प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर, श्रीमती डॉ० सोनल अग्रवाल वरिष्ठ चिकित्सक जी.आर.हॉस्पिटल, श्रीमती खुशबू गर्ग समाजसेविका कोसीकलां।

मुख्य कार्यक्रम व्यवस्थापक अंकित गुप्ता ने बताया तीन दिवसीय भव्य दशहरा कार्निवल आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ कॉलोनीवासियों में आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन नरसी विलेज युवा मंडल एवं नरसी ग्रुप द्वारा संयुक्त तत्वाधान में किया गया, जिसमें मुख्य रूप से अंकित गुप्ता, तरुण बंसल, गौरव मैथिल, अजय सिंह एडवोकेट एवं निखिल गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों की सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments