HomeUncategorizedराजीव इंटरनेशनल स्कूल में तथास्तु एज्यूकेशन फेयर आयोजितशिक्षा विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं की...

राजीव इंटरनेशनल स्कूल में तथास्तु एज्यूकेशन फेयर आयोजितशिक्षा विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं की करियर दुविधा को किया दूर


मथुरा। विद्यार्थियों को करियर चयन के लिए सही दिशा और आवश्यक मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से राजीव इंटरनेशनल स्कूल में तथास्तु कंसलटेंसी सर्विस द्वारा करियर मेला-2026 का आयोजन किया गया। इस करियर मेले में शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार के अवसरों की जानकारी देने के साथ उन्हें अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने को प्रेरित किया गया।
करियर मेले का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। करियर मेले में बेनेट यूनिवर्सिटी, अपोलो यूनिवर्सिटी, एलाइंस यूनिवर्सिटी, आरवी यूनिवर्सिटी, विसलिंग वुड्स इंटरनेशनल, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, चित्कारा यूनिवर्सिटी, क्वांटम यूनिवर्सिटी, विक्रांत यूनिवर्सिटी, महिंद्रा यूनिवर्सिटी, केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, अवंतिका यूनिवर्सिटी, जेकेएल यूनिवर्सिटी, यनपोया डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, श्री ऑरोबिन्दो यूनिवर्सिटी, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, एसजीटी यूनिवर्सिटी, सिल्वर ऑक यूनिवर्सिटी, मानव रचना, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, गीतम डीम्ड टूबीयूनिवर्सिटी, श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, एसआरएम यूनिवर्सिटी जैसी शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कक्षा 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी करियर सम्बन्धी जिज्ञासा को दूर किया।
शिक्षा विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न करियर क्षेत्रों में उपलब्ध सम्भावनाओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है, लिहाजा भविष्य का लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। करियर मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न करियर विकल्पों और उनसे जुड़े अवसरों को लेकर सवाल पूछे, जिनका शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा समाधान करते हुए उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार बेहतर विकल्प चुनने का मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर तथास्तु के फाउंडर एंड सीईओ उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि आज के समय में करियर की जितनी अधिक सम्भावनाएं बढ़ गई है, उतना ही अधिक विद्यार्थी भ्रमित हो रहे हैं। अतः छात्र-छात्राओं की रुचि एवं योग्यता को देखते हुए उन्हें सही दिशा-निर्देश देना ही हमारा कर्तव्य है।
आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के करियर को सही दिशा देने के लिए इस तरह के आयोजन बहुत जरूरी हैं। स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने इस तरह के आयोजनों को समय की मांग बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा और वे अपने जीवन के प्रगति पथ पर अग्रसर होंगे। स्कूल की प्रिंसिपल नंदिता ढींगरा ने आगंतुक शिक्षा विशेषज्ञों का धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य कामना की।
चित्र कैप्शनः छात्र-छात्राओं की करियर सम्बन्धी जिज्ञासा को दूर करते शिक्षा विशेषज्ञ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments