HomeUncategorizedदिनदहाड़े निर्माणाधीन मकान में चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

दिनदहाड़े निर्माणाधीन मकान में चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर



कोसीकलां के गोपालनगर में दिनदहाड़े निर्माणाधीन मकान से विद्युत फिटिंग का हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 26 अगस्त की है। मकान पूर्व विधायक किशोरी श्याम शर्मा के पुत्र राजवीर शर्मा का बताया जा रहा है।
बताया गया कि अज्ञात चोर मकान के पीछे के रास्ते से अंदर घुसा और विद्युत फिटिंग का सामान लेकर फरार हो गया। मकान स्वामी के पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। आसपास पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोर सामान लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है।
पीड़ित ने उसी दिन कस्बा चौकी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस न तो चोर का पता लगा सकी और न ही घटना का खुलासा हुआ। अब सवाल है कि CCTV में साफ नजर आ रहे चोर तक पुलिस कब पहुंचती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments