HomeUncategorizedस्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का आयोजन 18 सितम्बर से, तैयारी...

स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का आयोजन 18 सितम्बर से, तैयारी शुरू

वृंदावन। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति के बैनर तले श्री राधा अष्टमी पर्व पर दो दिवसीय संगीत एवं नृत्य महोत्सव का आयोजन 18 सितम्बर से किया जा रहा है। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए समिति ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा विगत करीब दो दशकों से अधिक समय से विराट संगीत एवं नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत की अनंत गहराइयों से संगीत प्रेमियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से समिति द्वारा ख्यातिलब्ध संगीत फनकारों के साथ उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है। इस वर्ष महोत्सव का आयोजन 18 एवं 19 सितम्बर को किया जा रहा है। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन रविवार को केशव कुंज स्थित कार्यालय पर किया गया। जिसमें महोत्सव के व्यापक प्रचार प्रसार के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा संगीत प्रेमियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सम्बन्धी कई बिंदुओं पर मंथन किया गया। समिति के सदस्य अभय वशिष्ठ ने बताया कि हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगीत से जोड़ना है। महोत्सव लगातार नई उचाईयों को छू रहा है। इस वर्ष संगीत प्रेमियों को कुछ खास अनुभव कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सचिव गोपी गोस्वामी, संजय गोस्वामी, रवि शर्मा, निखिल भारद्वाज, विश्वनाथ गोस्वामी,श्री नाथ गोस्वामी,मनीष शर्मा, मनोज शर्मा, सौरभ कुलश्रेष्ठ, गौर सुंदर विश्वास मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments