
कोसीकलां। राधा बिहार कालोनी में रविवार की पीएनजी की लाइन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। तेज धमाके के साथ लपटें उठने लगीं। करीब 30 मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा। आग से तीन लोग घायल हो गए। फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाई।
कॉलोनी निवासी मुकुट ने बताया कि रविवार की शाम को करीब 8 बजे तेज धमाका हुआ। बाहर आकर देखा तो कॉलोनी के गेट के पास बने पीएनजी के चैंबर से लपटें उठ रही थीं। इससे आग सुलगती हुई गैस के चैंबर तक पहुंच गई। आरोप है कि ठेकेदार ने चैंबर का ढक्कन नहीं लगाया, जिससे पीएनजी की लाइन ने आग पकड़ ली। ग्रीन गैस लिमिटेड के कार्यालय में फोन करने पर भी किसी ने नहीं उठाया। इस पर फायर बिग्रेड को फोन किया। आधा घंटे बाद फायर बिग्रेड आई और आग बुझाई। तब तक गैस का रिसाव हो रहा था, इससे 10-12 फीट ऊंची लपटें निकल रही। लोग कनेक्शन की स्विच से आपूर्ति बंद कर लोग घरों से बाहर आ गए। आग की लपटों को देख उस रास्ते को एहतियातन बंद कर दिया। आग बुझने के बाद रास्ता संचालित हुआ। आग से मुकुट का पुत्री मयंक14, पुत्र आदित्य 18 और बहन मीरा आग से झुलस कर घायल हो गए

