HomeUncategorizedआज से सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान से होगी शुरुआत मोदी के सार्वजनिक...

आज से सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान से होगी शुरुआत मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का महीनेभर चलेगा अभियान

कोसीकलां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अग्रसेन नगर में हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही भगवती मंदिर और गोमती कुंड पर दीपदान कार्यक्रम होगा। मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन एवं मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। वहीं जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने बताया कि अभियान में ‘25 वर्षों के 25 सेवा कार्य’ की अवधारणा रखी गई है। प्रत्येक कार्यकर्ता इनमें से किसी एक सेवा कार्य को अपनाकर उसमें सहभागिता करेगा। अभियान के दौरान युवा सहभागिता, जनसंपर्क, सेवा गतिविधियों और नवाचार से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान, स्वच्छता, जनभागीदारी तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। बैठक में राजेश अग्रवाल, विनय उपाध्याय, दीपक बडगुजर, अजय चौमुहिया, भगवत गुप्ता, टिंकू अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, पवन बंसल, सुंदर पटेल, मयंक ठाकुर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments