

वृंदावन। त्योहार जहां हमारे जीवन में उत्साह व नवीनता का संचार करते हैं वहीं छात्र जीवन में सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विकास की और भी अग्रसर करते हैं, इसी भावना से ओतप्रोत वृंदावन पब्लिक स्कूल में राधाष्टमी का पावन उत्सव भक्तिभाव और आस्था के साथ मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर राधारानी की भक्ति से सराबोर नजर आया।
विद्यार्थियों ने राधारानी को समर्पित मनमोहक भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को भक्तिमय एवं संगीतमय बना दिया। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में संगीत विभाग के निर्देशन में तैयार किया गया। बालकृष्ण के रूप में कक्षा एलकेजी से वेदांत शर्मा व राधा रानी के रूप में दिशिका अग्रवाल ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों ने सभी को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया और राधारानी के प्रति प्रेम, श्रद्धा एवं समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया। इसी क्रम में कक्षा 6 से 8 की छात्राओं ने रितु शर्मा के निर्देशन में शानदार नृत्य प्रस्तुति से मन मोह लिया वही नृत्य प्रशिक्षक ज्ञान प्रकाश के निर्देशन में हर्षिता गोस्वामी, बंधवी अग्रवाल, उत्सवी व मानवी ने भी राधा रानी के भजनों पर थिरक कर उनके प्रति अपनी भावांजलि प्रस्तुत की।इस अवसर पर विद्यार्थियों को राधाष्टमी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वी. पी. एस परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।

