HomeUncategorizedसेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही पहचान: हुलवाना में चला विशेष स्वच्छता अभियान

सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही पहचान: हुलवाना में चला विशेष स्वच्छता अभियान

कोसीकलां- सेवा संकल्प अभियान के तहत नंदगांव विकासखंड के ग्राम हुलवाना में विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। अभियान में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए गांव में स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि साफ-सफाई केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ और सुंदर समाज की नींव है। नियमित साफ-सफाई से न केवल गांव का वातावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि विभिन्न बीमारियों से भी बचाव होता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर, गली और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर केबिनेट मंत्री सहित प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने शहीद रामवीर की प्रतिमा पर सफाई कर स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments