
वृंदावन। वृंदावन पब्लिक स्कूल के लिए 23 सितंबर का दिन गौरव और उपलब्धियों से भरा रहा। यह गौरवपूर्ण समारोह नई दिल्ली के द्वारिका स्थित यशोभूमि में आयोजित किया गया। जिसमें देश भर से चुने हुए विद्यालयों को सम्मानित किया गया| सीफोर स्कूल रैंकिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड- 2026 में विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार एवं नेतृत्व के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। वृंदावन पब्लिक स्कूल को ‘एमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर’, ‘ग्रीन कैंपस एवं पर्यावरणीय स्थिरता नेतृत्व’ तथा ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं एडटेक इंटीग्रेशन एक्सीलेंस’ जैसे तीन प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से वरिष्ठ पीजीटी (गणित विषय) अशोक सैनी ने सम्मानपूर्वक पुरस्कार ग्रहण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, समग्र विकास, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक के प्रभावी प्रयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति सकारात्मक भावना को दर्शाती है। विद्यालय के संस्थापक निदेशक शिक्षाविद् डॉ ओम जी ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की शैक्षिक निदेशिका , विद्यालय के
C. E.O, प्रबंधन टीम प्रधानाचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों, मार्गदर्शकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों को दिया।समस्त विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय का निरंतर प्रयास विद्यार्थियों को ज्ञान एवं संस्कारों के साथ-साथ आत्म-विश्वास, रचनात्मकता, नवाचार और आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने का रहा है, यह उपलब्धि उसी उद्देश्य की परिकल्पना का साकार रूप है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य कृति शर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि VPS परिवार की निरंतर प्रगति, समर्पण और उत्कृष्टता की यात्रा का एक और स्वर्णिम अध्याय है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को सार्थक एवं समृद्ध सीखने के अवसर प्रदान करते हुए उन्हें अपने सामर्थ्य को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त वीपीएस परिवार में हर्ष की लहर है। यह सम्मान विद्यालय की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है।

