HomeUncategorizedनरदेव चौधरी को भारतीय किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर...

नरदेव चौधरी को भारतीय किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई


कोसीकलां। भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री नरदेव चौधरी की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई संदेश में कहा गया कि नरदेव चौधरी के कुशल नेतृत्व, संघर्षशीलता और किसानों के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में प्रदेश के किसानों की समस्याओं और हितों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई गई।
इस अवसर पर उनके सफल, प्रभावी एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए प्रभु श्री बांके बिहारी जी से मंगलकामना की गई। साथ ही “जय जवान, जय किसान” का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments