कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा के कद्दावर नेता नरदेव चौधरी को प्रदेश मंत्री मनोनीत कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
नरदेव चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश मंत्री
मनोनयन की खबर लगते ही कोसीकलां में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को नगर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं ब्रज नवयुवक क्लब के पदाधिकारियों ने नरदेव चौधरी का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर ढाले नगाों साथ उना जोरदार स्वागत किया। प्रदेश मंत्री मनोनीत होने पर नरदेव चौधरी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को भी सम्मान देती है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, फसल बीमा अंतिम किसान तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसान खुशहाल है और 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए वह जी-जान से जुट जाएंगे।