
वृंदावन। पंजाबी खत्री सभा की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वृंदावन के साथ मथुरा, आगरा, बयाना एवं गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने पंजाबी समाज को संगठित और मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
पंजाबी खत्री सभा के राष्ट्रीय विस्तारक गुलशन कुमार नागी ने कहा कि संगठन का मिशन देशभर के पंजाबी भाषी समाज को एक मंच पर लाना है। हमारी पंजाबी भाषा, संस्कृति, संस्कार और पहचान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता और पदाधिकारी होते हैं। हमें अपने परिवार और व्यवसाय से समय निकालकर समाज के लिए भी कार्य करना चाहिए। हमारा हर कदम और हर प्रयास पूरे देश के पंजाबी समाज को एक नई दिशा दे सकता है। इससे पूर्व उन्होंने उमेश पाहुजा को जिलाध्यक्ष घोषित किया।
वृन्दावन पंजाबी सभा के अध्यक्ष रघु अरोड़ा और उमेश पाहुजा एवं नीरज वलेचा ने पंजाबी समाज को संगठित करने तथा संगठन के विस्तार को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में अखिल अरोरा, अलोक वलेचा, शंकर अरोरा, हेमांग कृष्ण नांगिया आदि मौजूद रहे।

