HomeUncategorizedअज्ञात व्यक्ति का मिला शव नही हुई शिनाख्त, पुलिस ने लोगों से...

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव नही हुई शिनाख्त, पुलिस ने लोगों से शिनाख्त के लिए मांगी मदद

छाता। गोवर्धन फ्लाईओवर के नीचे खानपुर गांव की ओर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीआरवी संख्या 9834 द्वारा छाता पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीआरवी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई गई, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक के संबंध में जानकारी रखता है तो छाता कोतवाली में सूचना दे।
मृतक का हुलिया: उम्र करीब 50 वर्ष, कद लगभग 5 फुट 5 इंच, चेहरा लंबा, मुस्लिम धर्म का बताया गया है तथा ग्रे रंग का लोअर पहने हुए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments