HomeUncategorizedपद्मश्री संत रमेश बाबा को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दी...

पद्मश्री संत रमेश बाबा को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

ब्रज की सेवा, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पद्मश्री संत रमेश बाबा के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि मान मंदिर से लेकर संपूर्ण ब्रज क्षेत्र तक संत रमेश बाबा की सेवा, साधना और गौसेवा की स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगी। ब्रजभूमि के आध्यात्मिक, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
चौधरी लक्ष्मी नारायण ने संत रमेश बाबा के अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments