HomeUncategorizedजीएलए विश्वविद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की स्थापना, जयकारों...

जीएलए विश्वविद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की स्थापना, जयकारों से गूंजा परिसर नवरात्रि पर मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन, विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना

वृंदावन। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मथुरा स्थित जीएलए विश्वविद्यालय में मां दुर्गा की विधिवत स्थापना की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। जीएलए परिवार के सदस्यों ने मां दुर्गा का पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। पूरा विश्वविद्यालय परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
मां दुर्गा की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ विराजमान करने से पूर्व वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने प्रार्थना की कि मां दुर्गा की कृपा से जीएलए विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित करे। विश्वविद्यालय के चीफ फाइनेंस ऑफिसर विवेक अग्रवाल ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सच्चे मन से माता रानी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखने तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।
नवरात्रि के शुभारंभ पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर में आध्यात्मिकता और भक्ति का वातावरण बना दिया। मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी से सभी के कल्याण और विश्वविद्यालय की निरंतर उन्नति की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments