HomeUncategorizedबरसाना में रहे चिकित्सा अधिकारी पर संविधा नर्स ने लगाए गंभीर आरोप...

बरसाना में रहे चिकित्सा अधिकारी पर संविधा नर्स ने लगाए गंभीर आरोप बरसाना थाना में मुकदमा दर्ज स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़काम डॉ मनोज वशिष्ठ पर छेड़छाड़ के आरोप


नाजुक अंग छूने का आरोप, FIR में धारा 75 गायब? बरसाना डॉक्टर पर SSP के आदेश पर केस | CMO ने किया ट्रांसफर बरसाना से इस वक्त की बड़ी खबर है। बरसाना CHC के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज वशिष्ठ पर एक संविदा नर्स ने छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज के गंभीर आरोप लगाए हैं। हमारे हाथ लगी है वो तहरीर जो पीड़िता ने SSP मथुरा को दी थी, और उसी तहरीर के आधार पर बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। लेकिन FIR दर्ज होते ही पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने SSP को दी गई अपनी लिखित तहरीर में बताया है कि 5 महीने पहले उसका आपसी स्थानांतरण होकर CHC बरसाना में हुआ था। आरोप है कि तभी से MOIC डॉ. मनोज वशिष्ठ व्हाट्सएप पर “नाइस डीपी” जैसे मैसेज भेजते थे और बाद में डिलीट कर देते थे। मना करने पर भी परेशान करना जारी रखा। तहरीर में सबसे गंभीर आरोप 7 सितंबर 2025 का है। पीड़िता एग्जाम के लिए छुट्टी मांगने गई तो आरोप है कि डॉक्टर ने कहा – “बात मान जाओ, नहीं तो संविदा कर्मचारी हो, नौकरी खा जाऊंगा।”नाजुक अंग छूने का भी आरोप: संविधा नर्स पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि उसे जानबूझकर अकेली ड्यूटी पर लगाया गया और अकेला पाकर गंदी नियत से कंधे पर हाथ रखा और नाजुक अंग को छुआ।पीड़िता ने पति की मदद से व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर सुरक्षित रखे और इसकी शिकायत CMO मथुरा से की।CMO और पुलिस पर सवाल: तहरीर के मुताबिक CMO ने कार्रवाई करने की बजाय डॉक्टर का तबादला बरसाना से वृंदावन CHC कर दिया। पीड़िता ने इसे बचाने का प्रयास बताया है। इसके बाद जब पीड़िता अपने बच्चे को लेने CHC बरसाना गई तो कुछ लोगों ने शराब पीकर उसे घेरा और गाड़ी का पीछा किया। आखिर में पीड़िता ने SSP मथुरा से न्याय की गुहार लगाई। SSP के आदेश पर बरसाना थाने में FIR तो दर्ज हो गई, लेकिन बड़ा सवाल यहीं पर है। तहरीर में नाजुक अंग छूने और छेड़छाड़ का स्पष्ट आरोप होने के बाद भी FIR में BNS की धारा 75, जो महिला की लज्जा भंग से संबंधित है, उसे लोप कर दिया गया है। तो सवाल है – जब लिखित तहरीर में धारा 75 का अपराध स्पष्ट है, तो मुकदमा दर्ज करते समय धारा क्यों नहीं लगाई गई? क्या ये आरोपी डॉक्टर को बचाने की कोशिश है? फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।

बरसाना से राघव शर्मा की रिपोर्ट, Neo न्यूज़।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments