HomeUncategorizedजिस महिला के हाथों से खाना खाता था, उसी की हत्या कर...

जिस महिला के हाथों से खाना खाता था, उसी की हत्या कर लूट लिया घर, 19 साल के आरोपी की करतूत ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया।

थाना कोतवाली क्षेत्र की चूना कंकड़ वाली गली में 24 अक्टूबर को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय भरत को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पता था कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती हैं और सोने-चांदी के आभूषण पहनती हैं। इसी जानकारी के आधार पर उसने हत्या और लूट की साजिश रची। हैरानी की बात यह है कि बुजुर्ग महिला उसे खाना भी खिलाती थीं। एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक, आरोपी ने अय्याशी के लिए वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, 27 चांदी के सिक्के और 16 हजार 600 रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments